टाटा स्टील फाउंडेशन ने टाटा स्ट्राइव व बजाज ऑटो के सहयोग से जमशेदपुर के भालूबासा कम्यनिटी सेंटर में नया स्किल सेंटर का उद्घाटन किया. यह स्किल सेंटर समाज के वंचित वर्गों से ताल्लुक रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित तीन माह के टू-व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की पेशकश करेगा. बजाज ऑटो की ओर से वित्तपोषित व टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रदान बुनियादी अवसंरचना के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उद्योग से संबंधित कौशल व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है।
10वीं कक्षा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए तैयार किया गया यह कार्यक्रम कक्षा आधारित शिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। प्रशिक्षण में तीन माह का गहन कौशल विकास व उसके बाद एक माह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा व उन्हें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नौकरी या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहयोग दिया जाएगा. यह केन्द्र प्रतिवर्ष 80 से 100 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखता है, साथ ही न्यूनतम 80 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए सार्थक आजीविका के अवसर सृजित हों।
इस मौके पर इस मौके पर बजाज ऑटो के वाइस प्रेसीडेंट सीएसआर सुधाकर इस अवसर पर बजाज ऑटो के वाइस प्रेसिडेंट (सीएसआर) सुधाकर गुडिपति, बजाज ऑटो के सर्किल हेड लीलाधर, टाटा स्ट्राइव के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमेया वंजारी, टाटा स्ट्राइव के हेड पार्टनरशिप राजर्षि मुखर्जी, टाटा स्ट्राइव के लीड पार्टनरशिप राजदीप साहा, टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड स्किल डेवलपमेंट कैप्टन अमिताभ व जमशेदपुर, चांडिल व चाईबासा के बजाज सर्विस सेंटर के डीलर मौजूद थे।
