February 18, 2026
JAMSEDHPUR (4)

पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य संबंधित अलग अलग गतिविधियों के अनुश्रवण व सहयोग के लिए स्टेट रिव्यू टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा का दौरा किया. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उत्पल मुर्मू ने टीम का नेतृत्व कर रहे निदेशक योजना व प्रशासन, स्वास्थ्य निदेशालय झारखंड के निदेशक डा. दिनेश कुमार, सदस्य अकाय मिंज व अजय शर्मा का स्वागत किया. एसआरएम टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगन्नाथपुर, खांडामौदा व प्राथमिक स्वास्थ्य केनद्र मानुषमुरिया का निरीक्षण किया. सहियाओं ने टीम का स्वागत किया. स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने।

साहियाओं से टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, कुष्ठ रोग खोज अभियान, मलेरिया, एनसीडी 12 इंडिकेटर्स, एक्सटेंडेड पकेजेस, यक्ष्मा, सहिया प्रोत्साहन राशि आदि के बारे में जानकारी ली. इस दौरान सहिया ने टीम को बताया कि एक गर्ववती महिला जिसने एमडीटी दवा का सेवन छोड़ दी थी. उसने जिला कुष्ठ परामर्शी डा. राजीव लोचन महतो के काउंसिलिंग करने के बाद उसने दवा फिर से शुरू किया गया. इस दौरान पूरी टीम ने स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए, राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकाय मिंज ने थे।

स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर करने का सुझाव दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उत्पल मुर्मू ने एसआरएम टीम को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे सातों दिन मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है. इस मौके पर जिला आरसीएच पदाधिकारी व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा. रंजीत कुमार पांडा, डा. उत्पल मुर्मू, जिला कुष्ठ परामर्शी डा. राजीव लोचन महतो, जिला सहिया समन्वयक हकीम प्रधान, डिस्ट्रिक्ट आशा फेसलिटेटर पंकज माईती, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उरांव राखी कुमारी, हिमांगशू महतो, रीता महतो, नीलम टोप्पो, सिल्वन्ति नाग, संजय चटर्जी, मीरा मंडल, शम्भू कुमार समेत तीनों स्वास्थ्य के केन्द्रों के कर्मचारी, सहिया मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *