April 2, 2026
RAIL

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम का कार्यभार सौमित्र मजूमदार ने संभाल लिया, इससे पूर्व वे दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी जीएम थे. मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।  उन्होंने अलग-अलग पदों व जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, जिनमें पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक व मुख्य यातायात योजना प्रबंधक शामिल हैं।

उन्होंने पूर्व रेलवे व दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में लंबे समय तक मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है. वे नियमित नियुक्ति होने तक जीएम का कार्यभार संभालेंगे. सौमित्र मजूमदार को रेलवे संचाल, वाणिज्यिक मामलों के साथ जनसम्पर्क व मीडिया प्रबंधन का व्यापक अनुभव व गहन ज्ञान है।

उन्हें खेल, संगीत, यात्रा व सांस्कृतिक गतिविधियों में विशेष रुचि है. वे अलग-अलग कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिससे उनकी उत्साह व प्रतिभा का परिचय मिलता है. उन्होंने पूर्व रेलवे, खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *