इंटक के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने रीता शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ह। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने रीता मनोनयन पत्र सौंपा. इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि कोई भी संगठन टीम वर्क से चलता है टीम का मजबूत होना अध्यक्ष की मजबूती है और जमशेदपुर महानगर संगठन की अच्छी बात ये है ,किसी कारणवश अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर भी संगठन के अन्य कोई भी पदाधिकारी कार्यक्रम को अच्छा नेतृव दे सकते हैं।
इंटक के महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने कहा रीता शर्मा कांग्रेस पार्टी में कई जिम्मेदार पद पर रही साथ ही सामाजिक कार्य में भी इनकी भागीदारी रहती है। इंटक के जिला स्तरीय कार्यक्रम हो या प्रदेश स्तर हमेशा इनकी मौजूदगी रहती है।
इनके महानगर कमिटी मे पदाधिकारी बनने से इंटक और मजबूत होगा। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष चंदा सिंह, सचिव नंदनी सामंत, कविता वर्मा, उषा देवी, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
