February 5, 2026
1747119998-0363

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे और वायुसेना कर्मियों से बातचीत की।

एक सूत्र ने बताया, “प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस गए। वायुसेना कर्मियों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने हमारे बहादुर जवानों से भी बातचीत की।”

मोदी का यह दौरा भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक चले भीषण संघर्ष के बाद हुआ है। यह संघर्ष 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ठिकानों पर भारतीय हमलों के बाद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *