December 30, 2025
image - 2025-11-13T162104.982

इनरवियर बनाने वाली कंपनी पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries Ltd) ने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इसके नतीजों बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे और शेयर दिन के हाई लेवल से फिसल गए। हालांकि, कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है। यह कंपनी और भारत समेत कई देशों में Jockey International की एक्सक्लूसिव लाइसेंसी है।

₹125 प्रति शेयर का डिविडेंड

पेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने ₹125 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। इससे पहले कंपनी ने ₹150 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 नवंबर 2025 तय की गई है और भुगतान 12 दिसंबर 2025 या उससे पहले किया जाएगा।

पेज इंडस्ट्रीज के शेयरों का हाल

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद Page Industries का शेयर 3.36%2.3% गिरकर ₹39,350 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में शेयर 15.34% नीचे आया है। वहीं, 1 साल में इसने 14.19% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। इस साल यानी 2025 में अब तक यह स्टॉक 17.66% नीचे आ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 43.89 हजार करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *