आज आदिवासी हो समाज संकोशाई के द्वारा बहुत ही धूमधाम से पारंपरिक सांस्कृतिक मागे पोरोब का आयोजन किया गया जो *शुक्रवार 13 तारीख से शुरू होकर रविवार 15 तारीख को समाप्त हो जाएगी।
इस अवसर पर संकोसाई के ग्राम दिउरी प्रकाश सुंडी एवं सह दिउरी लक्ष्मण सोय की अगुवाई में देसाउली में ग्राम के महिलाओं,बच्चों,बुजुर्ग एवं बस्तीवासियों के द्वारा देसाउली के पास मागे (एक तरह की गाली जो पूजा के समय दी जाती है) कर एवं मुर्गो की बलि देकर देसाउली में पूजा अर्चना पुरी की गई।
इस पर्व को संपन्न कराने में जीतू सवाइयाँ, सुरजा सुंडी, बबलू सुंडी, राजेश सुंडी,संदीप सुंडी,सन्नी गोप,रमेश चंद्र सुंडी,मगल बुतिया,सुज्जैन समड,जोकोलो मुंदुईया,संतोष सुंडी,दुर्गा चरण दास,अजय दास,विशाल पूर्ति आदि ने और बस्ती की तमाम महिलायों ने अपना सहयोग और योगदान दिया।
