February 11, 2026
BIHAR

अरका जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इजीनियरिंग एंड आईटी के 9 डिप्लोमा छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट हुआ. यूनिवर्सिटी में स्थानीय रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड में इन छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया. यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी के करियर ओरिएंटेड एजुकेशन और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर केन्द्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।अरका जैन यूनिवर्सिटी के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को कई चरणों यानी लिखित से लेकर साक्षात्कार तक की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा जिनमें छात्रों ने अपनी इंडस्ट्री की तैयारी व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है।

इस तरह सभी चरण की प्रक्रिया में सफल नौ छात्रों का कंपनी में अंतिम रूप से हुआ. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने भी छात्रों की तैयारी व कौशल की सराहना की. इस मौके पर अरका जैन यूनिवॢर्सटी के निदेशक व कुलसचिव  डा. अमित श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति डा।अंगद तिवारी ने सभी अधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता इस बात प्रमाण है कि यूनिवर्सिटी के छात्र न केवल एकेडमिक ज्ञान में सक्षम, बल्कि रोजगार योग्य और इंडस्ट्री – रेडी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लेसमेंट अर्का जैन यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है. यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों में करियर बनाने के अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि  यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी के करियर ओरिएंटेड एजुकेशन व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *