March 28, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 11.02.06 AM

बाॅलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद-वाजिद के सौतेले भाई सिंगर जावेद शराफत अली खान को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के एक डॉक्टर से मुंबई में 70 लाख के फ्रॉड मामले में जावेद शराफत अली खान अरेस्ट किया गया है। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस अब उसे पटना ला रही है। गायक जावेद शराफत अली खान पर पटना के एक डाक्टन से गाना और म्यूजिक कंपोज करने के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में पटना के गांधी मैदान पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शराफत अली खान के पुत्र जावेद शराफत अली खान को महाराष्ट्र के मालवानी मलाड़ से गिरफ्तार किया गया है। वो खुद को मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का सौतेला भाई बताया था। आरोप है कि उसने पीड़ित से खुद को म्यूजिक डायरेक्टर और अपने दो साथियों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। फिर साथ में व्यापार करने के लिए पूंजी लगाने की बात कहकर पीड़ित से तीनों ने अपने अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा लिया था। पुलिस के अनुसार जावेद शराफत अली खान के अलावा दो के खिलाफ भी केस किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाटलिपुत्र निवासी पीड़ित डॉक्टर प्रोड्सूर का कार्य भी करते है। उन्होंने एक मार्च 2024 में गांधी मैदान थाने में शिकायत की थी कि मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराया था। तब जावेद ने बताया था कि वो म्यूजिक डायरेक्टर का कार्य करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हम लोगों के साथ काम करना चाहते है तो इस व्यापार में पूंजी लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *