February 18, 2026
BIHAR]

सेकेंड ओवर 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सैय्यद किरमानी ने कीनन स्टेडियम में जे जे ईरानी अकादमी के अंतर्गत प्रशिक्षण कर रहे बाल क्रिकेट खिलाडियों को क्रिकेट के क्षेत्र में बेहतर करनेे के टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि वे अपने में जोश, ईमानदारी व लक्ष्य को लेकर आगे बढें. उन्होंने कहा कि उनके सामने बाधाएं आयेंगी लेकिन उसमें आगे बढऩा है। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करने व कोच के बताए गए नियमों का पालन करने, खुद में खेलकी दुनिया में आगे बढऩे के टिप्स दिए. इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच करीब 15 मिनट समय दिया।

बच्चों के सवाल के जवाब दिए. इस दौरान बच्चों की उनके साथ फोटो खिंचवाने की भीड़ लगी रही. इस दौरान एकेडेमी के प्रशिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *