February 17, 2026
jsw (2)

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज एमजी मैजेस्टर को पेश किया। यह भारत की पहली डी+ एसयूवी है। इसे उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो बोल्ड, प्रभावशाली, बेहतर क्षमता से लैस, अटल विश्वसनीयता और बेजोड़ सुंदरता वाली जीवनशैली चाहते हैं।  भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शानदार पदार्पण  के बाद, मैजेस्टर अब एमजी की सबसे मजबूत, टिकाऊ और प्रीमियम एसयूवी बन गई है।इसे भारतीय सड़कों और उससे आगे के लिए तैयार किया गया है। शीर्ष प्रदर्शन, सड़क पर दबदबा, सभी भूभागों पर बेहतर क्षमता, प्रीमियम आराम और उन्नत सुरक्षा के लिए निर्मित, मैजेस्टर अत्याधुनिक 4×4 कौशल का प्रदर्शन करती है। इसकी इनोवेशन, लग्जरी फीचर्स, शीर्ष स्तर की सुरक्षा और स्थायी निर्माण गुणवत्ता इसे बेहतरीन बनाते हैं। 

आज से मैजेस्टर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि पूर्ण रेंज की कीमत और बाजार उपलब्धता लॉन्च के निकट घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “भारत का प्रीमियम एसयूवी ग्राहक तेजी से विकसित हो रहा है, वह केवल जगह की नहीं, बल्कि एक ऐसे वाहन की तलाश में है जो प्रतिष्ठा का प्रतीक हो, आत्मविश्वास जगाए, और अधिक महत्वाकांक्षी जीवनशैली में सहजता से घुल-मिल जाए। एमजी मैजेस्टर के साथ, हमने एक ऐसी एसयूवी बनाई है जो अपनी क्षमता में मजबूत, आराम में परिष्कृत और इंजीनियरिंग में भरोसेमंद है। मैजेस्टर हमारे लिए उस दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करती है जिसके लिए एक सच्ची, फुल साइज़ की एसयूवी को जाना जाना चाहिए। इसकी प्रभावशाली मौजूदगी, परिष्कृत प्रीमियम शिल्प कौशल, इंटेलीजेंट टेक्नोलोजी इसके प्रदर्शन को शानदार बनाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *