February 5, 2026
102968-xdomuqnevx-1539427470

महालया के साथ ही आज रविवार से देवी पक्ष की शुरुआत हो गई है। पूरे बंगाल में मां दुर्गा की आराधना का माहौल बन गया है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ट्वीट कर लोगों को महालया की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा— “जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। तर्पण, आगमन और आवाहन में सभी को महालया की शुभकामनाएं।” उन्होंने इस अवसर पर अपने ही लिखे और संगीतबद्ध किए नए पूजा गीत को भी लोगों के साथ साझा किया।

महालया के दिन पारंपरिक रूप से गंगा स्नान और पितरों का तर्पण किया जाता है। इसके साथ ही दुर्गा पूजा के उत्सव की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है। आज से ही घर-घर और पंडालों में मां दुर्गा की स्तुति और स्वागत गीत गूंजने लगे हैं।

पूरे बंगाल में अब अगले दिनों तक भक्ति, संस्कृति और उत्सव का रंग छाए रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस गीत को साझा किया है, उसे उन्होंने खुद लिखा है और इंद्रनिल सेन ने उसे स्वर दिया है। इसमें मूल रूप से देवी दुर्गा की आराधना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *