April 11, 2026
BIHAR (1)

जोहार ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन गोपाल मैदान में 11 व 12 अप्रैल को किया जाएगा. इस सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर से अलग-अलग आदिवासी समुदायों के कलाकार भाग लेंगे व पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य व खेलकूद व सांस्कृति प्रस्तुति देंगे।  शुक्रवार को गोलमुरी हो भवन में आयोजित प्रेसवार्ता मे जोहार ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने कहा कि गोपाल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय मागे महोत्सव में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य व योगदान देने वाले लोगों को जौहार संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर करीब 100 स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें अलग-अलग प्रकार के व्यंजन, परिधान, पुस्तक, आर्ट व क्राफ्ट, फर्नीचर, डेकोरेशन आइटम, इटम, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कार व बाइक, मोटरसाइकिल के स्टॉल भी शामिल होंगे. साथ ही आदिवासी परिधान, देसी जड़ीबूटी और आदिवासी व्यंजनों का भी स्टॉल लगेंगे. उन्होंने कहा कि समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, मीरा मुंडा को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल 2026, स्थान तुरामडीह क्लब, कार्यक्रम जोहार संवाद जिसमे समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों का सम्मान एवं समाज कि संस्कृति व परम्परा पर चर्चा होगी।

12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव मागे सूसून प्रतियोगिता का आयोजन होगा इसमें 11 राज्यों से हो समाज के अलग-अलग नृत्य दल व लोग शामिल होंगे. प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि दो लाख ग्यारह हजार रुपए के साथ प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को हुए जोहार आर्ट कम्पटीशन में चयनित बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर डिग्गी, चम्पा दिग्गी, सरिता चकिया, लिसा गुईया, सरस्वती गुईया, अमिशा गगराई, सोमवारी दिग्णी, सुभी हेंब्रम, मेरी टोपनो, निरसो केराई, रोशनी कुमारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *