इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का कभी हार नहीं मानने वाला जज्बा एक बार फिर सामने आया है, जब ऋत्विक दास ने अपने स्टॉपेज टाइल में बराबरी का गोल कर मोहन बागान सुपर जायंट्स के खिलाफ एक अहम प्वाइंट बचाया। इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब मोहन बागान एसजी के साथ मैच में 15वें मिनट से पीछे चल रही थी कि लेकिन जेएफसी ने आखिरी तक जोर लगाया और कामयाबी मिली।
आखिरकार एक्स्ट्रा टाइम में कामयाबी मिली जब ऋत्विक ने मेसी बाउली के एक सटीक क्रॉस पर हेडर मारकर गोल कर दिया, जिससे घरेलू फैंस जश्न मनाने लगे. जेएफसी के खिलाड़ी ऋत्विक ने अपनपे अहम पर के बारे में कहा कि जब क्रॉस आयो तो उन्होंने बॉल पर अटैक करने पर ध्यान दिया. ये ऐसे पल होते हैं जिनके लिए आप तैयारी करते हैं. उन्हें खुशी है कि टीम की मद कर सके. उन्होंने कहा कि हमें कभी नहीं लगा कि हम गेम से बाहर हो गए हैं।
ऋत्विक ने कहा कि जब 1-0 से पीछे थे, तब भी हम मौके बना रहे थे व जोर लगा रहे थे. इस टीम को हमेशा लगता है कि हम वापसी कर सकते हैं. बेंच से आकर अहम रोल निभाने वाले ऋत्विक ने तैयार रहने की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सब्स्टीट्यूट के तौर पर किसी भी पल तैयार रहना होता है. इसके लिए हो सकता है कि आपको कुछ ही मिनट मिलें, लेकिन आपको इसका पूरा फ़ायदा उठाना होता है जो मोहन बागान एसजी के साथ हुए मैच में यह उनके व उनकी टीम के लिए काम आया।
