March 28, 2026
SIKKIM

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग की पीजी सेमेस्टर चार की छात्राओं ने सिक्किम सिल्क रूट का शैक्षणिक भ्रमण किया जिसमें 52 छात्राएं शामिल हुईं। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने ऋषिखोला, अरितार लेक, अरिटार बुधिस्ट, क्यू खोला वॉटरफॉल, नीमाचेन, फेरोमाचेन इको नेचर पार्क जैसे स्थलों का अवलोकन किया. जैसे उच्च हिमालयी स्थलों का भी अध्ययन किया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को हिमालयी भौगोलिक संरचना, उच्च पर्वतीय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, पर्वतीय बसावट, सामरिक मार्ग व परिवहन तंत्र का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था. छात्राओं ने क्षेत्रीय अध्ययन के माध्यम से ऊंचाई के अनुसार जलवायु व वनस्पति परिवर्तन, मानव अनुकूलन तथा पर्यावरणीय संवेदनशीलता को समझा।

यह शैक्षणिक भ्रमण सहायक प्राध्यापक प्रीति, सोमनाथ हल्दार के मार्गदर्शन में किया गया. यह कार्यक्रम छात्राओं के फील्ड अध्ययन कौशल, अनुसंधान क्षमता व व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों के माध्यम से छात्राओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों से जोडऩे का सतत प्रयास किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *