February 13, 2026
KSMS

केरल समाजम मॉडल स्कूल, गोलमुरी में अंतर्राष्ट्रीय जर्नलिस्ट दिवस मनाया गया, इस मौके पर शहर के समाचार पत्रों व चैनलों  के पत्रकारोंं को सम्मानित किया गया।  केएसएमएस स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

वहीं मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं करायी गई. उनके बीच सत्य की खोज का रोमांच, चुनौतियां व उत्साह: आधुनिक पत्रकारिता की संभावनाएं विषय पर पैनल डिस्कन कर आज के समय में पत्रकारिता, डिजिटल प्रभाव पर चर्चा की गई। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या नंदिनी शुक्ला समेत स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *