April 7, 2026
IMG_5192

हयात होटल्स कॉर्पोरेशन ने ब्रिगेड ग्रुप की कंपनियों, ‘ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड’ और डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ दो नई संपत्तियों के प्रबंधन के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत चेन्नई में ‘ग्रैंड हयात चेन्नई ईसीआर’ और बेंगलुरु में ‘हयात हाउस बेंगलुरु देवनहल्ली’ विकसित किए जाएंगे। ‘हयात हाउस बेंगलुरु’ एक ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसे २०२७ में खोलने की योजना है। इसमें १३५ सर्विस अपार्टमेंट होंगे, जिन्हें लंबी अवधि तक रुकने वाले और कम समय के पर्यटकों, दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स की एमडी निरूपा शंकर ने कहा कि ग्रैंड हयात चेन्नई शहर के आतिथ्य क्षेत्र को एक नई पहचान देगा, विशेष रूप से बड़े आयोजनों और सम्मेलनों के लिए। वहीं,डेवलपर्स के निदेशक अमर मैसूर ने बताया कि देवनहल्ली एयरपोर्ट के पास स्थित ‘हयात हाउस’ व्यावसायिक और अवकाश यात्रियों के लिए आराम का एक नया मानक स्थापित करेगा। हयात के उपाध्यक्ष ध्रुव राठौर के अनुसार, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे गतिशील बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाना उनकी रणनीतिक दृष्टि का हिस्सा है, जिससे भारत के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक केंद्रों में हयात ब्रांड की पहुंच और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *