February 20, 2026
SCAM

व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस बाबत गर्दनीबाग थानांतर्गत पूर्वी सरिस्ताबाद के रहने वाले प्रदीप कुमार ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रदीप के भाई को रेलवे में नौकरी दिलवाने की बात कहकर वर्ष 2023 में रुपये लिये गये। उन्होंने पे फोन और अन्य माध्यम से रुपये दिये।

इसके बाद जब काफी दिनों तक नौकरी नहीं हुई तो पीड़ित ने अपने रुपये की मांग की। इस पर उन्हें चेक दिये गये। जब उन्होंने चेक को बैंक में जमा किया तो वह बाउंस कर गया। बाद में रुपये मांगने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रदीप का आरोप है कि यह गिरोह व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता है। इसमें एक रेलकर्मी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *