June 16, 2025
car 1

बिहार के गया जी के चार लोगों की दिल्ली के द्वारका में एक सड़क हादसे में जान चली गई। हादसा बुधवार की शाम हुआ। मृतकों में एक मजदूर और तीन बच्चे शामिल हैं। सभी गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड की झिकटिया पंचायत के चपरी गांव के निवासी थे। दुर्घटना में 30 लोग घायल हैं। जिनका इलाज दिल्ली में हो रहा है। गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

चपरी गांव के लोगों के मुताबिक यहां से करीब 35 मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ मंगलवार की शाम इमामगंज से सिमरन बस से दिल्ली गए थे। सभी बुधवार की सुबह हजरत निजामुद्दीन पहुंचे। वहां से एक पिकअप पर सवार होकर हरियाणा जा रहे थे।

उसी दौरान द्वारिका थाना क्षेत्र के पास ओवरब्रिज पर पिकअप वैनका अंगला चक्का फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चपरी गांव के मजदूर 26 वर्षीय रंजीत कुमार मांझी, उनकी छह साल की बेटी लक्ष्मीनिया कुमारी, राजेश भारती की सात वर्षीय बेटी शीशम कुमारी और संजय भारती के सात वर्षीय बेटे गौरव कुमार की जान चली गई। गुरुवार को इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। साथ ही प्रशासन के अदिकारी भी गांव आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *