March 3, 2026
bus

बेलदौर थाना क्षेत्र के उसराहा पीरनगरा एनएच 107 पर बस व ट्रक की भिड़ंत हो गयी. बस पर सवार खलासी सहित चार लोगों की मौत हो गयी. साथ ही एक दर्जन बस यात्री जख्मी भी हो गये. जख्मी यात्रियों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना बुधवार की सुबह 11.30 बजे घटी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सहरसा से खगड़िया आने वाली शिवाजी रथ पर पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली गांव निवासी शिवाजी बस के उपचालक स्व. कार्तिक प्रसाद सिंह के पुत्र सुशील कुमार उर्फ लोहा सिंह, सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी स्व। उपेंद्र साह के 58 वर्षीय पुत्र मदन साह की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. दो शव की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है कि एक 50 वर्षीय तथा दूसरा 70 वर्षीय वृद्ध का शव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *