March 28, 2026
WhatsApp Image 2026-03-28 at 10.51.21 AM

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दु्स्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान के फायरिंग वीडियो मामले में एफआईआर हो गई है। बिहार के आरा नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दानिश ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताया है। उन्होंने कहा कि साल 2017 में इस वीडियो के मामले में उन पर कार्रवाई हो चुकी है। भोजपुर एसपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का हर्ष फायरिंग से संबंधित है। थाना स्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग के मामले में FIR की जा रही है, अनुसंधान किया जा रहा है। एफआईआर होने से कुछ घंटे पहले आरा के सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि शुरुआती जांच में पता चला कि यह 2017 में हुई शादी समारोह का वीडियो है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *