February 13, 2026
siliguri 2

सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया ): आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर पूरे देश में उबाल है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये हैं. सिलीगुड़ी में भी  इस  घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

 नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मंगलवार को विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च मेडिकल कॉलेज से सटे इलाके में निकाला गया. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के जूनियर डॉक्टर विरोध मार्च में शामिल हुए।

डॉक्टरों ने आरजी कर  घटना की निष्पक्ष जांच करने, अन्य दोषियों की गिरफ्तारी और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इसके अलावा डॉक्टरों ने राज्य के हर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *