February 13, 2026
Shree Ram Mandir

कार्तिक मास के मौके पर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम् बिष्टुपुर में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना व भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया. मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी. भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना पंडित संतोष कुमार एवं पंडित कोंडामचारुलु के वेद-मंत्रोच्चार के बीच समापन हुई. उसके बाद श्रद्धालुओं ने 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा।

‘ओम नम: शिवाय’ के गूंजते मंत्र वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे व भक्तो नें दीप जलाकर भगवान शिव के प्रति अपनी गहन भक्ति अर्पित की. मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्तिक मास में भगवान शिव की आराधना व दीपदान का विशेष महत्व होता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, आस्था और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं व युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोडऩे का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर प्रांगण में भक्ति, प्रकाश और आध्यात्मिक ऊर्जा का यह अद्भुत संगम देर रात तक बना रहा, जिसमें सभी भक्तों ने दिव्य अनुभव प्राप्त किया. इस मौके पर आर रवि प्रसाद, वाई  ईश्वर राव, बी डी गोपाल कृष्णा, जम्मी भास्कर, दुर्गा प्रसाद शर्मा, वाई. आनंद राव, महेश राव, अंजी राव , डी रामु ,चंद्रशेखर राव, अरविंद मूर्ति ,पी कुमार ,नरसिंह राव, राजशेखर राव ,डी रामु, नागेश राव , सी यच रमना राव, सी एच रमना समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *