कदमा स्थित डीबीएमएस हाई स्कूल में कक्षा 11 वीं के छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रार्थना गीत के साथ हुआ. इसके बाद स्कूल की प्राचार्या गुरमीत भामरा के नेतृत्व में में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विज्ञान व वाणिज्य संकाय के सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आगामी दो वर्षों में प्रदान की जाने वाली शिक्षा, सीबीएसई की दिशानिर्देशों व स्कूल की अलग-अलग अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं से अवगत कराना था।
समारोह में स्कूल के अध्यक्ष बी चंद्रशेखर व ललिता चंद्रशेखर ने छात्रों के उज्ज्वल व सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की. उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्रों की प्रेरणादायक सफलता की गाथाएं साझा कीं, जो आज जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस मौके पर डीबीएमएस के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखर, प्रशासनिक अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णा, कोषाध्यक्ष भुवना कृष्णन, संयुक्त सचिव उषा मालिनी, संयुक्त कोषाध्यक्ष अरुणा रवि, प्राचार्या गुरप्रीत भामरा, उप प्राचार्या सुपर्णा राय, एस शीरीन, प्रबंधन कमेटी के सदस्य, को-ऑर्डिनेटर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण, छात्र व छात्राएं मौजूद थे।
