February 13, 2026
JAMSHEDPUR (2)

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जेएनएसी के सहयोग से व्यापारियोंं की सुविधा के लिए ट्रेड लाइसेंस शिविर का आयोजन 20 नवम्बर को साकची डालडा लाइन में किया जाएगा. यह शिविर व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने व व्यापारियों को एक ही स्थान पर लाइसेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा।  शिविर में नए ट्रेड लाइसेंस बनाए जाएंगे व पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।

गुरुवार को टेक्सटाइल सेंटर के सामने, डालडा लाइन, साकची में सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर व्यापारियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है। ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने के लिए यह कैंप अत्यंत उपयोगी साबित होगा। उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि कई व्यापारी लाइसेंस बनवाने व नवीनीकरण की प्रक्रिया से असुविधा महसूस करते हैं।

इस शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएगी. सचिव भरत मकानी ने कहा कि चैम्बर हमेशा व्यापारियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखकर अपने कार्यों को कार्यान्वित करती रहती है. इसके संचालन के लिए सौरव संघी सन्नी व मोहित मूनका को समन्वयक बनाया गया है।चैम्बर के उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु व कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया तैयारी में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *