August 26, 2025
CRICETER

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास लिख दिया है। आईपीएल की नीलामी में खरीदे जाने वाले वह दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव की उम्र महज 13 साल है। सउदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए चल रही खिलाड़ियों की नीलामी के दूसरे दिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ दस लाख की बोली लगाकर खरीदा। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। राजस्थान रॉयल्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी भी उन्हें खरीदने की रेस में थी।

नीलामी में बिहार के तीन अन्य क्रिकेटर शाकिब हुसैन, विपिन सौरभ और हिमांशु सिंह भी शामिल थे। हालांकि इन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। बीसीए के अनुसार बिहार से आईपीएल नीलामी में 30 खिलाड़ियों की सूची भेजी गयी थी। जिसमें शॉर्ट लिस्ट करचार खिलाड़ियों को नीलामी में रखा गया था। इनसभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 30-30 लाख रुपए था।

सचिन से भी कम उम्र में डेब्यूः वैभव ने सचिन से भी कम उम्र में रणजी में डेब्यू किया था। वह रणजी, हेमन और कूच बिहार ट्रॉफी खेल चुके हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वैभवका चयन जूनियर इंडियन क्रिकेट टीम में हो चुका है। वे इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ उन्होंने महज 58 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *