April 7, 2026
BIHAR

अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक बार फिर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में फिएट इंडिया, सीएट टायर्स व डेलॉइड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का प्रमाण है. वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी डेलॉइट विश्व की अग्रणी कंसल्टिंग व प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनियों में से एक है, जो ऑडिट, कंसल्टिंग, टैक्स व एडवाइजरी सेवाओं के लिए जानी जाती है और दुनिया के कई देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखती है. इसी कंपनी में अरका जैन यूनिवर्सिटी के चार छात्रों का चयन एनालिस्ट ट्रेनी पद के लिए किया हुआ. इस अवसर के लिए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) वबैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के छात्र पात्र थे. चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति देशभर के अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी. यह प्लेसमेंट अवसर जैन ग्रुप, बेंगलुरु की प्लेसमेंट टीम के समन्वय और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल उद्योग की एक प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनी है, जिसकी गाडिय़ों व ऑटोमोबाइल तकनीक को विश्वभर में पहचान मिली है. इसी कंपनी ने अरका जैन विश्वविद्यालय के 31 छात्रों का चयन डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए किया है. इस अवसर के लिए डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के छात्र पात्र थे व चयति छात्रों की नियुक्ति पुणे में होगी।

सीएट टायर्स भारत की प्रमुख टायर निर्माण कंपनियों में से एक है, जिसके उत्पाद देश और विदेश के अनेक बाजारों में उपयोग किए जाते हैं. इसी कंपनी ने अरका जैन विश्वविद्यालय के आठ छात्रों का चयन असोसिएट्स प्रोडक्शन पद के लिए किया है. इस पद के लिए डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के छात्र पात्र थे व चयनित छात्रों को हलोळ, गुजरात में कार्य करने का अवसर मिलेगा. अरका जैन यूनिवर्सिटी ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे छात्रों को  राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. अरका जैन यूनिवर्सिटी में नियमित रूप से इंडस्ट्री इंटरफेस, स्किल डेवलपमेंट प्र्रोग्राम, इंटर्नशिप व प्लेटसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *