फुलवारी थाना क्षेत्र के हरिनगर में एक अपार्टमेंट से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में लोगों ने पटना एम्स गोलंबर को दो घंटे तक जाम रखा। लोगों का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो।
पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। सड़क जाम को लेकर आसपास के इलाके में लगभग एक किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रही। दोपहर 12 से दो बजे तक लोग गोलंबर पर डटे रहे। इधर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटना एम्स के डॉक्टरों से इस मामले में जानकारी ली। स्थानीय लोगों की ओर से सड़क जाम से एम्स गोलंबर के चारों ओर वाहनों की कतार लग गई। फुलवारी से नौबतपुर, नौबतपुर से पटना आने वाले वाहनों की भी लंबी कतार लग गई। वाहनों को शिवाला की ओर से पटना आने के लिए पुलिस ने व्यवस्था
बनाई, फिर भी लोग परेशान रहे। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर को अपार्टमेंट के गार्ड समेत चार लोगों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले में एसआईटी
का गठित कर दी गई है। पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने आरोप लगाया कि तरह से पटना पुलिस ने जहानाबाद जिस की रहनेवाली नीट छात्र के साथ दरिंदगी की इस जांच में कोताही बरती, वैसी स्थिति मामले में कतई नहीं होनी चाहिए। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। बता दें कि गुरुवार को हरिनगर स्थित
एक अपार्टमेंट से सातवें मंजिल से छात्रा की गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले में दूसरे दिन भी अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछता चल रही है। एसएसपी ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की।
मृतका के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव
हरिनगर में अपार्टमेंट से गिरकर छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बेऊर जेल से निकलने के बाद उसके फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के चकमुसा गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वे काफी देर तक पीड़ित परिवार के घर पर रहे। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी भी ली। उसके बाद वे अपने आवास के लिए प्रस्थान कर गए।
