
जाते (दरभंगा) जाले थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक किशोरी की हत्या कर दी गई तथा शव को तालाब में फेंक दिया गया। रविवार को तालाब में शव देख भीड़ जुटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को निकाला। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव आते ही लोग आक्रोशित हो गए तथा जाले-भरवाड़ा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वे प्राथमिकी दर्ज करने, दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए नारेबाजी करने लगे।
इस बीच बीच प्राथमिकी दर्ज कर एक प्रति पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई। इसके बाद जाम हटा। किशोरी की गर्दन पर जख्म और सिर के पीछे गहरी चोट के निशान मिले। आसपास की महिलाओं ने बताया कि किशोरी को बदहवास भागते देखा था। पूछने पर न तो रुकी और न कुछ बताई। एफएसएल की टीम ने कई साक्ष्यों को सुरक्षित किया। सदर टू एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को कई निर्देश दिए। बताया कि जल्द मामले का पर्दाफाश होगा।
किशोरी की मां ने हरि ओम महतो और अमर महतो सुमेत पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। बताया कि इसे आरोपितों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुत्री शनिवार दोपहर बकरी के लिए पत्ता लाने गई थी। जहां आरोपितों ने गलत काम किया। देर शाम भाई खोजबीन करते घटनास्थल पर पहुंचा। जहां हरि ओमं और अमर समेत अन्य लोग दिखे। इससे पूर्व भी हरि ओम ने पुत्री से छेड़खानी की थी। हाल में किशोरी के पिता से भी हाथापाई की थी।