April 3, 2026
IMG_5055

देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को विशेष शैक्षणिक सहायता और कल्याणकारी लाभ प्रदान करना है। इस समझौते के तहत, एईएसएल अपने सभी केंद्रों पर सेना से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्तियां और सुविधाएं देगा, जिससे उनके लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करना आसान हो सके।

इस योजना के अंतर्गत, शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए १०० प्रतिशत फीस माफी का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, २० प्रतिशत से अधिक दिव्‍यांगता वाले सैन्य कर्मियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के बच्चों के लिए पूर्ण ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी, जबकि अन्य सैनिकों के बच्चों को फीस में २० प्रतिशत की राहत मिलेगी। एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि यह पहल सैनिकों के त्याग के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *