पीपरा थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव में रविवार की संध्या उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पीपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग – से जुड़ा बताया जाता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौके पर उपलब्ध करा दी है। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को तैनात किया गया है। सुरक्षात्मक
दृष्टिकोण से अन्य कदम उठाने के लिए घटना की सूचना एसडीएम चकिया एवं वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई है। रात्रि के कारण परेशानी हो रही है।
