August 25, 2025
student

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अरुण पासवान की 12 वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष एवं डीएसपी – टू भास्कर रंजन घटनास्थल पर पहुंच जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे के आसपास महाजी टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो रही थी। इसी बीच कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही बबीता कुमारी को गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *