April 3, 2026
WhatsApp Image 2026-04-03 at 12.08.04 PM

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक मोहम्मद आफताब आलम ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने जमीन विवाद और पहले मिली धमकियों को हत्या की वजह बताया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. दरअसल पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के सामना चौराहा लोदीपुर रोड में इन्फेंट जीसस एकेडमी के ठीक सामने दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ई रिक्शा सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *