March 30, 2026
gas

एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले में मनोरमा अपार्टमेंट के पास गली नंबर तीन की मकान संख्या 40बी में गुरुवार की रात एक प्रशिक्षु दारोगा की बहन और सीजीएल उत्तीर्ण युवती की नृशंस हत्या कर दी गई। पहले उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी गई।

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सबहा गांव निवासी संजना सिंह (27) के रूप में हुई, वह यहां छह महीने से किराये के फ्लैट में अकेली संजना छह माह से आनंदपुरी मोहल्ले में रहती थी किराये में, हमलावर ने पहले चाकू से शरीर पर किए कई वार, फिर की हत्या रहती थी। संजना का भाई सौरव सिंह प्रशिक्षु दारोगा है। वह राजगीर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहा है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी व अविवाहित थी। हैरानी है कि बिस्तर पर संजना का शव मिला था। कमरे में आग लगी हुई थी, लेकिन किसी को पूरे दिन इसकी भनक तक नहीं लगी। कमरे की बत्तियां बुझी थीं।

एसकेपुरी थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर मृतका के भाई सौरव पहुंच गए हैं। घर के निकट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिन के 10.39 बजे एक संदिग्ध युवती के फ्लैट में जाता दिखा है, भाई ने उसकी पहचान बहन के सहकर्मी सूरज सिंह के तौर पर की है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर उसी पर संदेह जताया है। संजना एक निजी कंपनी में काम करती थी, जहां वह साथ काम करता था। पुलिस संदिग्ध को तलाश रही है। थानेदार के अनुसार फुटेज में सूरज के फ्लैट में आने-जाने के बाद कोई अन्य नहीं दिखा है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। बिस्तर की चादर पर खून के धब्बे भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *