February 20, 2026
BIHAR

गया में बुधवार को एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने बैंक में दो करोड़ तीन हजार तीन सौ आठ रुपये फिक्स डिपाजिट करके निकालने पर टैक्स नोटिस भेजा है। नोटिस के बाद वह परेशान होकर गया स्थित आयकर विभाग कार्यालय पहुंचा। वहां के अधिकारियों ने नोटिस की सत्यता की पुष्टि नहीं की।

उल्टे मजदूर को सलाह दी कि वह पटना स्थिति आयकर विभाग के कार्यालय जाए, वहीं निदान हो सकता है। मजदूर को दो करोड़ तीन हजार तीन सौ आठ रुपये के टैक्स के रूप में 67 लाख रुपये दो दिनों के अंदर जमा करने को कहा गया है। जिससे मजदूर हैरान-परेशान है। वह विगत चार दिनों से काम पर भी नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *