March 31, 2026
image (1)

जक्कनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के समीप पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की. जांच में सामने आया कि शराब को कुरियर के जरिये पटना मंगाया गया था. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 से 16 लाख रुपये के बीच बतायी जा रही है. पुलिस ने मौके से धर्मेंद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. रात करीब 10:49 बजे एक संदिग्ध पिकअप वैन करबिगहिया से गुजर रही थी. ट्रैफिक पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. संदेह होने पर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने को दी, जिसके बाद गश्ती दल मौके पर पहुंचा और वाहन को कब्जे में लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *