यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चैप्टर द्वारा रोड सेफ्टी वीक के तहत शहर भर में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार ने जमशेदपुर पहुंचकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को सुरक्षित राइडिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हेलमेट को जीवनरक्षक बताते हुए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदार ड्राइविंग को आज के युवाओं की सबसे बड़ी ज़रूरत बताया। दिन की शुरुआत सुबह करीब साढे दस बजे आयोजित एक इंटरएक्टिव सेशन से हुई, जहां राघवेंद्र कुमार ने वास्तविक जीवन की घटनाओं के माध्यम से सडक़ नियमों के पालन की अहमियत बतायी. इसके पश्चात दोपहर 3 से 5 बजे तक कदमा स्थित कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में सेफ्टी क्लब के सहयोग से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वाईआई जमशेदपुर के रोड सेफ्टी चेयर सिद्धार्थ अग्रवाल के संचालन में ‘फायरसाइड चैट’ आयोजित की गई, जिसमें हेलमेट मैन ने अपने प्रेरक अनुभव साझा करते हुए बच्चों और युवाओं की सुरक्षा को बेहतर भविष्य की नींव बताया. कार्यक्रम को टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा सहित वाईआई रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सिद्धार्थ अग्रवाल, सुनील पारेख, शालू खेतान, तरनप्रीत सिंह खनुजा, श्रुति झुनझुनवाला, भाविन गांधी एवं उदित अग्रवाल का सहयोग प्राप्त हुआ। बिष्टुपुर में मशाल जुलूस, सुरक्षित सडक़ों का संकल्पशाम को वाईआई जमशेदपुर ने जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से बिष्टुपुर क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला। शहर में पहली बार हुए इस अनोखे आयोजन में लगभग 35 पुलिसकर्मी यंग इंडियंस के सदस्यों के साथ मशाल लेकर प्रमुख मार्गों पर निकले और सडक़ सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
स्कूल-कॉलेजों में व्यापक जागरूकता अभियान रोड सेफ्टी वीक के दौरान वाईआई जमशेदपुर के स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में ‘छोटा कॉप’ सत्र, फरिश्ते जागरूकता कार्यक्रम, फस्र्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग एवं जन-संपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। सीआईआई-वाईआई जमशेदपुर चैप्टर के इस प्रयास को शहर में सडक़ सुरक्षा की मजबूत संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
