February 13, 2026
BIHAR (2)

सदर अस्पताल में विश्व कैशन दिवस पर चर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस मौके पर सिविल सर्जन डा. साहिर पाल ने कहा कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी जरूर है लेकिन समय रहते पहचान और सही इलाज से इसे हराया जा सकता. उन्होंने कहा कि लोगों को समझना जरूरी है कि कैंसर शरीर में कैसे फैलता जिससेवह इस खतरों को गंभीरता से ले सके और समय पर जांच करायें।

उन्होंने जोड़ दिया कि जागरूकता स्वस्थ जीवन शैली व आधुनिक चिकित्सा कैंसर से लडऩे के सबसे मजबूत हथियार संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू व शराब से परहेज व त्वचा को अधिक धूप से बचने की सलाह दिए. उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग से शुरुआती चरण में कैंसर पता चल सकता है जिसका इलाज सफलता दर बढ़ती है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. जोगेश्वर प्रसाद ने फेफड़ों का कैंसर, स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर से संबंधित जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वृद्ध अवस्था में खासकर प्रोटेस्ट कैंसर की संभावना बढ़ती है इसके संदर्भ में समय-समय पर इसकी जांच जरूरी है जिससे समय पर सही इलाज हो सके। वहीं उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में इसकी नि.शुल्क जांच की सुविधा  उपलब्ध है. इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *