March 25, 2026
hospital

श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में पानी के लिए तीन दिनों से त्राहिमाम मचा है। गुरुवार को भी मरीजों, डाक्टरों, कर्मचारियों, स्वजनों को पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ा। ऑटी से लेकर वार्ड तक में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण चिकित्सा व्यवस्था चरमरायी रही। अस्पताल परिसर स्थित जीविका दीदी की रसोई में भी पानी के कारण काम पर असर पड़ा। रसोई के बगल में लगे वाटर फिल्डर में भी पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे।

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि पीने से लेकर शौचालय जाने, नहाने तथा दूसरे कार्यों के लिए नल में पानी नहीं आ रहा है।शौचालय और पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि ओटी में आन के लिए पानी बाल्टी से पहुंचाना पड़ रहा है। परिसर में पवजात की समुचित व्यवस्था नहीं राने के कारण ओपीडी में आने वाले मरीज व स्वजन भी पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे।

इस मामले में अधीक्षक डा. योगेंद्र प्रसाद महाल ने बताया कि समरसेबल का मोटर तीन दिन पहले खराब हो गया था। उसे ठीक कराया गया, लेकिन फिर खराब हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दिन-रात मे बीस-बीस जारी पानी पीने के लि मंगाया जा रहा है। खराब मोटर क ठीक करने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *