अरका जैन यूनिवर्सिटी के एमबीए विभाग व वीमेन सेल में वीमेन सेल की आरे से शुक्रवार को दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ‘हर वेंचर द वीमेन एंटरप्रेन्योर कॉन्क्लेव’ व ‘अरका क्वालिटी मैनेजमेंट क्लब’ का उद्घाटन किया गया. ‘हर वेंचर’ कार्यक्रम में जानी मानी महिला उद्यमियों ने अपने उद्यमिता के सफर, संघर्ष, चुनौतियों व उपलब्धियों को साझा किया. उन्होंने छात्र व छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। वहीं एक्यूएमसी की शुरुआत एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं की एक अभिनव पहल है. इस क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों को क्वालिटी मैनेजमेंट के सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
इसके साथ ही उनकी समस्या-समाधान एवं विश्लेषणात्मक क्षमताओं को विकसित करना तथा उन्हें उद्योग के लिए तैयार पेशेवर बनाना है. यह क्लब छात्रों को प्रायोगिक सीखने के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों, विशेषकर रूस्रूश्वह्य के क्षेत्र में, कार्य करने का अनुभव देगा. इस मौके पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक डा. अमित श्रीवास्तव, डा. एस एस रजी, डा. अंगद तिवारी, रिद्धि कनोडिया डूंगरसी, वंदना पटेल , निकुंज नरेडी, रितु रुंगटा, तृप्ति कुमारी लाकड़ा आदि मौजूद महिला उद्यमी मौजूद थी. कार्यक्रम का संचालन डा. चारु वाधवा व डा. उर्वशी ठाकुर ने किया।
छात्रों को मिली आत्मनिर्भरता की प्रेरणा: डा. अमित
अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक व रजिस्ट्रार डा. अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ‘हर वेंचर’ जैसी पहल छात्रों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोडऩे का कार्य करती है. जिससे उनमें उद्यमिता की सोच विकसित होती है. वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित होते हैं. वहीं एक्यूएमसी की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह अकादमिक शिक्षा और औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि यह छात्रों में निरंतर सुधार व गुणवत्ता के प्रति जागरूकता विकसित करेगा. यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन डा. एस एस रजी ने कहा कि हम अपने छात्रों में नवाचार, नेतृत्व एवं उद्यमिता कौशल को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलपति डा. अंगद तिवारी ने कहा कि महिला उद्यमिता को सशक्त बनाना एक समावेशी एवं विकसित अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.उन्होंने बताया कि यह क्लब यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों के लिए खुला है, जिसमें चयन की सुव्यवस्थित प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
