दीघा पुलिस ने गुरुवार की देर रात जेपी सेतु के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार से 18.5 लाख बरामद किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और राशि के स्रोत के बाबत छानबीन के लिए आयकर विभाग को सूचना दी गई। कार के चालक और उसमें बैठे कथित गल्ला कारोबारी से कई घंटे तक पूछताछ की गई।
कारोबारी ने बताया कि सीतामढ़ी से पैसा लेकर पटना के मंडी में भुगतान करने जा रहा था। हालांकि पैसे की निकासी किस बैंक से की गई है, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दीघा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात 12.30 बजे जेपी सेतु स्थित टीओपी के पास से एक संदिग्ध कार गुजरते दिखी। रुकवाने की कोशिश पर कार चालक भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर दीघा-कुर्जी रोड में कार को पकड़ा। उसमें चालक के अलावा एक और व्यक्ति था। उसने
अपना नाम पंकज कुमार (सीतामढ़ी शहर के वार्ड-17 के निवासी) बताया। जांच में कार में रखे ट्राली बैग में पांच सौ
के नोटों की 37 गड्डी मिली है। इसके अलावा 100 रुपये की पांच गड्डी थी। कार सवार पंकज ने कहा कि किराना गल्ला का कारोबार करता है। वह पटना की मंडी में व्यवसायियों को भुगतान करने के लिए पैसा ले जा रहा था। एसडीपीओ, विधि व्यवस्था दिव्यांजली ने बताया कि पूछताछ में कारोबारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सिटी एसपी (मध्य) भानू प्रताप सिंह स्वयं इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सिटी एसपी के जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यवसायी इतनी अलावा चालक सीतामढ़ी शहर के वार्ड राशि कहां से लाया था। कारोबारी के संख्या-22 के मोहम्मद सद्दाम हाशमी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
