मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का रविवार को समापन हुआ. समारोह में मिथिला के कलाकारों की प्रस्तुति, खान पान, सभ्यता, संस्कृति, लोक कला कृति आकर्षक का केन्द्र रहा. समारोह में भाग लेने पहुंची राज्य का ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि उनकी जो भी मांगें हैं वे सरकार तक पहुंचाने व उसे पूरा कराने का प्रयास करेंगी। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में सबसे पहले विद्यापति रचित भगवती वंदना जय जय भैरवी शंकर नाथ झा ने प्रस्तुत किया. इसके बाद स्निग्धा झा ने मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की रचित दो गीतों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई. उसके बाद भगवती गीत पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय थी. वहीं अन्य अतिथियों में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता, वियज खां, आनंद बिहारी दुबे, रविन्द्र झा उर्फ नटटू झा, बैंक ऑफ इंडिया के जोनल डायरेक्टर मनीष कुमार झा थे।
सभी अतिथियों का अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा उर्फ लड्डू झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा समेेत अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मानित किया. इस दौरान स्वस्ति वाचन का पाठ पंडित विपिन झा ने किया. उसके बाद समारोह का उद्घाटन अतिथियों व परिषद के अध्यक्ष मोहन झा व महासचिव धर्मेश झा ने दीप प्रज्ज्वतलित कर किया. सिदगोड़ा के राजेश कुमार झा मांगपत्र पढ़ा गया, जिसमें मैथिली भाषा को नियोजन नीति व झारखंड में मैथिली अकादमी की स्थापना, झारखंड में रहने वाले बहुतसंख्यक लोगों का सरनेम (उपनाम) सरकार के गजट में नहीं हैं जिससे सरकारी प्रमाण पत्र बनाने में प्रखंड स्तरीय कठिनाई होती है. मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने सरकार से मांग की कि मिथिलावासियों के सभी जातियों के सरनेम गजट में प्रकाशित किया जाए. उसके बाद मंत्री व पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मिथिलांचलवासियों की मांगों को सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे व समाधान का प्रयास करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय कलाकार मिथिलेश मिश्र, शंकर नाथ झा,पंकज झा एवं मिथिला के प्रसिद्ध गायिका जूली झा, कुंज बिहारी मिश्र, विकास झा ने प्रस्तुति दी. मंच संचालन अशोक कुमार झा व धन्यवाद ज्ञापन रंजीत कुमार झा ने किया।
इस मौके पर मिथिला सांस्कृति परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष रंजीत झा, राजेन्द्र कुमार कर्ण, शिवचंद्र झा, अखिलेश झा, दिलीप कुमार झा, कैलाश झा,पंकज कुमार राय, अनिल कुमार झा, आकाश चंद्र मिश्र, पंडित विपिन झा, गोपाल जी चौधरी, गोपाल चंद्र झा, अनिल कुमार झा, राजेश झा, ललन चौधरी, प्रमोद झा, सुरेश झा, चंद्रभाल झा, अमर कुमार झा, सुजीत झा, राजेश झा आदि मौजूद थे कई लोगों को मिथिला गौरव सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्र में ख्याति प्राप्त लोगों को मिथिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. शिक्षा के क्षेत्र में अरुण कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सरोज कुमार झा, दीपक कुमार झा, प्रमोद सिंह, कौशलेन्द्र दास व शिशिर मिश्रा को मेडिकल के क्षेत्र में डा. अजय झा, डा. नकुल चौधरी, डा. ए एन झा, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा को सम्मानित किया गया।
