विवेक विद्यालय के प्री प्राइमरी विभाग के बच्चों ने सिल्वरज़ोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल लिटिल स्टार ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीते, जिनमें 48 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 12 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। कक्षा नर्सरी, एल के जी तथा यू के जी के छात्रों के इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे शहर में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
छात्रों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन, और अभिभावकों का सहयोग ने इस सफलता में मुख्य भूमिका निभाई। इस उपलब्धि से स्पष्ट होता है कि विद्यालय के छात्र न केवल पढ़ाई में अव्वल हैं, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते इस उपलब्धि को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
