March 13, 2026
ACCIDENT 2

टायर ब्लास्ट करने के कारण तेजरफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्तहो गई और उसमें सवार दो सगी बहनों की मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग भी जख्मी हुए ‌हें। इसमें एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सोमवार की रात यह घटना जुम्मन मोड़ (दिघारी)-लोधरिया मुख्य सड़क पर जामताड़ा के नारायणपुर स्थित चंपापुर-बाबूडीह गांव के समीप हुई।

मृतकों में 85 वर्षीया गौरी देवी बिहार के मधुबनी और 80 वर्षीया सीता देवी पटना के दीघा की रहने वाली थीं। दोनों अपने भाई के परिवार के साथ देवघर से पूजा कर धनबाद के न्यू कार्मिक नगर सरायढेला स्थित अपने मायके लोट रही थों। जानकारी के अनुसार सरायढेला स्थित न्यू कार्मिक नगर निवासी ब्रज किशोर लाल (65 वर्ष) अपनी बहन गौरी देवी और सीता देवी समेत पुत्र विशाल कुमार (42 वर्ष), पोता सार्थक (10 वर्ष) और भतीजी विभाग देवी (40 वर्ष) के साथ देवघर से धनबाद अपने घर लौट रहे थे। कार ब्रज किशोर हो चला रहे थे।

जामताड़ा के नारायणपुर स्थित बाबूडोह गांव के पास उनकी कार का टायर ब्लास्ट कर गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। ब्रज किशोर के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी बेकार को नियंत्रित नहीं कर सके और वह पालट गई। इस घटना में उनको दोनों बहनें बेहोश हो गई। कार में सवार सभी लोगों को चोट आई। हादसे के बाद सभी को लेकर वे धनबाद मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों के गौरी देवी और सोता देवी को मृत घोषित कर दिया। बच्चे सार्थक को भर्ती कर इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बच्चे को बेहतर इलाज को लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहीं अन्य घायलों का भी इलाज किया जा रहा था। बम किशोर के फर्क बयान पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *