March 26, 2026
image (7)

रामनवमी पर्व के अवसर पर महावीर मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किया गया है।
यह व्यवस्था गुरुवार रात 8 बजे से शुक्रवार रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान अग्निशामक, एम्बुलेंस एवं मरीज वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
पटना जंक्शन की ओर आर ब्लॉक से जीपीओ तक किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा। साथ ही स्टेशन गोलम्बर एवं आसपास सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी।
यातायात पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे करबिगहिया की ओर स्थित पटना जंक्शन के प्रवेश द्वार का अधिकाधिक उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *