
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना ₹1,220 बढ़कर ₹97,455 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,235 प्रति 10 ग्राम थी।
चांदी में आज मामूली बढ़त रही। ये सिर्फ ₹4 बढ़कर ₹1,05,498 किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,05,494 प्रति किलो पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का और सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,293 रुपए बढ़कर 97,455 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,931 रुपए बढ़कर 1,05,498 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।