February 19, 2026
ganga

मुफस्सिल थानान्तर्गत मिर्जापुर वरदह घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा में स्नान के दौरान डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में कल्याणचक निवासी संजय यादव की पुत्री काव्या उर्फ सालो कुमारी (20 वर्ष), पुत्र हर्ष कुमार (16 वर्ष) और अमन कुमार (14 वर्ष) हैं। हालांकि स्थानीय नाविकों की तत्परता से डूब रही बच्चों की बहन मांडवी कुमारी (18 वर्ष) और मां रेणु देवी को सकुशल बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय की पत्नी अपनी दो बेटियों और बेटों के साथ मंगलवार सुबह वरदह घाट पर गंगा स्नान कर रही थीं। इसी बीच अचानक वे सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोग और नाविक गंगा में उतरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *