March 7, 2026
image

कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी स्थित एक मकान के तीन फ्लैट में चोरी हो गई है। घटना तब हुई जब फ्लैट में रहने वाले किराएदार होली में घर गए हुए थे। शुक्रवार को जब लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सोने चांदी के अलावा अन्य कीमती समान गायब हैं।
किराएदारों ने कंकड़बाग थाने को सूचना दी। घटना गुरुवार रात की है। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश हाथ में लोहे के रॉड लेकर ताला तोड़ते हुए ‌दिख रहे हैं। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी छानबीन की। पीड़ितों का कहना है कि लगभग 40 लाख की समान की चोरी हुई है। पीसी कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल जनार्दन प्रसाद का घर है। वे वर्तमान समय बेंगलुरु में हैं। उन्होंने मकान के तीन फ्लैट को किराए पर दिया है। एक फ्लैट में डॉक्टर रहते हैं। दूसरे में
एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र रहता है। तीसरे फ्लैट में एक अन्य व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं।
एएसपी सदर अभिनव कुमार ने बताया कि घर में चोरी होने की सूचना पर
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

होली की छुट्टी में तीनों परिवार गया था घरतीनों परिवार होली की छुटटी में घर गए हुए थे। चोरों ने गुरुवार को मकान को सुनसान देखकर निशाना बनाया और ताला तोड़कर फ्लैट से कीमती समान और नगद लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब एक किराएदार पहुंचे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने अन्य किराएदारों को भी दी। सूचना पर कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। उनके बाइक के नंबर के आधार पर उनकी पहचान कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *