October 14, 2025
jahaj 1

पटना सिटी गंगा में विकसित राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक पर जहाजों का परिचालन बढ़ने लगा है। पांच सितारा होटल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित विशालकाय क्रूज राजमहल कोलकाता से चल कर गुरुवार को पटना पहुंचा। इसे गायघाट बंदरगाह के आगे नौजर घाट के समीप गंगा में रोका गया है।

यह जहाज भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित आकर्षक कलाकृतियों से सजा है। कूज के प्रबंधक कुणाल ने बताया कि शुकवार को इस पर अमेरिका, इंग्लैंड, स्काटलैंड, उत्तरी आयरलैंड के ग्यारह पर्यटक सवार हैं। यह जहाज शुक्रवार को गंगा के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगा। बिहार और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों आज वाराणसी रवाना होगा, गायघाट बंदरगाह के आगे नोजर घाट में गंगा में रोका गया अमेरिका, इंग्लैंड, स्काटलैंड, उत्तरी आयरलैंड के 11 पर्यटक सवार हैं कूज पर में गंगा तट पर जहाज रुकेगा। पर्यटक वहां के ऐतिहासिक, धार्मिक, कला व संस्कृति से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेंगे।

दो मंजिला क्रूज में राजशाही ठाठ, 40 लोगों की क्षमता उफनती गंगा में खड़ा राजमहल जेपी गंगा पथ से आते-जाते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा। लोग वाहम से उतर कर क्रूज को बैकग्राउंड में रखते हुए सेल्फी लेते रहे। राजशाही ठाठ वाले इस दो मंजिला क्रूज में चालीस पर्यटकों के ठहने के लिए वातानुकूलित कमरे बने हैं। 51 मीटर लंबे इस क्रूज के 22 कमरों में 18 डबल और चार सिंगल कमरे हैं। एक सैलून, लान, सन डेस्क, बियर बार, वाइफाई की सुविधा है। जहाज की छत पर हरियाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *