February 13, 2026
l89320260131140730

एक्टर्स लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर आने वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शकों का इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया है। धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले बनी इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म की नई रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है क्योंकि इसमें दोनों एक्टर्स पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे।

फिल्म की घोषणा 2024 के आखिर में हुई थी और इसे शुरू में 2025 में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन किसी वजह से यह समय पर सिनेमाघरों में नहीं आ पाई। अब, मेकर्स ने एक नई रिलीज़ डेट फाइनल कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *